HomeUncategorizedफिलीपींस से एमबीबीएस करेगा आयुष पाटीदार लालपुरा

फिलीपींस से एमबीबीएस करेगा आयुष पाटीदार लालपुरा

 

सुरेश परिहार

गांव में नहीं प्रतिभा की कमी तराशने की जरूरत है सारंगी गांव के आयुष पिता अशोक पाटीदार लालपुरा डॉक्टर बनने के लिए फिलीपींस जा रहे है कल सोमवार को मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे वहां से फ्लाइट द्वारा फिलीपींस जाएंगे।
आयुष के पिता खेती करते है माता ग्रहणी है आयुष की पढ़ाई सारंगी से शुरू होकर प्रोग्रेसिव स्कूल पेटलावद मैं 12वीं करने के बाद कोटा से नीट की तैयारी कर फिलिपिंस तक का सफर तय किया आयुष के पिता से संवाददाता ने चर्चा की तो उन्हें बताएं मुझे बहुत खुशी है कि मेरा बेटा डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करेगा आयुष से बात की तो उन्होंने बताया मैं डॉक्टर बन कर गरीब असहाय की सेवा करूंगा आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं उसका श्रेय अपने माता पिता गुरुजनों को देता हूं।

इस खुशी के पल में आयुष के पिता एवं परिवार वालों ने सभी गांव वालों को बुलाकर भोज का आयोजन किया, यहां पर सभी ने कार्यक्रम में पहुंचकर आयुष के परिवार वालों को शुभकामनाएं दी।

इस खुशी के अवसर पर
अंबाजी पैदल यात्रा मैं जाने वाले यात्रा संघ के आयोजक को 21000 रुपए का दान आयुष के पिता अशोक पाटीदार ने दिया।

आयुष एवं पाटीदार परिवार को गांव के सभी गणमान्य नागरिक , सारंगी पत्रकार संघ , व्यापारी संघ एवं सर्व समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!