आजाद नगर थाना प्रभारी ने अंधे कत्ल का किया खुलासा।
पत्नी और प्रेमी और उसके साथी ने पत्थरों से मारमार कर ही हत्या
।
दिलीपसिंह भूरिया आजाद नगर भाभरा
बुधवार को रात्रि करीब 8 बजे के लगभग भूराघाटा वन क्षेत्र में एक युवक कालू पिता मगन बामनिया की हत्या हो गई थी युवक रोजाना मजदूरी करके अपने घर बिना जा रहा था।की उसकी पत्नी के प्रेमी राहुल पिता सुनील मारू उम्र 25 वर्ष और संजय उर्फ भोला पिता दिलीप मारू उम्र 21 वर्ष ने उसको बीच रास्ते में रोककर उसकी गाड़ी से उतारकर कालू को एक बड़े से पत्थर पर सिर के बल जोर से फेक दिया जिससे उसके सिर। पर गंभीर चोट आई और वह अपनी सुध बुध खोने लगा तभी अपराधियो ने उसको पकड़कर जमीन पर लेटा दिया और उसको बड़े बड़े पत्थरों से सीने पर वार किए जिससे उसके दिल व फेकडे और पसलियां बुरी तरह से टूट चुकी थी जिससे कालू बुरी तरह से तड़पने लगा जिसके बाद अपराधियो ने उसका मुंह बंद कर उसका गला दबा दिया और उसको गाड़ी सहित जंगल में सड़क किनारे दुर्घटना की शक्ल देखर हत्या का छुपाने का भी प्रयास किया लेकिन कालू की पत्नी के मोबाइल ने सारे राज उगल दिए आजाद नगर थाना प्रभारी के अनुसार कालू और गीता का विवाह आदिवासी रीति रिवाज से ही हुवा था और गीता और कालू से चार बच्चे भी हुवे लेकिन बीते चार वर्षो में गीता ने कालू को अपने ससुराल के बजाय बच्चो के लिए आजाद नगर भाभरा में रहने को मजदूर किया और वह गीता के साथ रहा भी उस बीच गीता की दोस्ती राहुल मारू से हुवी और धीरे धीरे इनके बीच में प्रेम बड़ा और यह प्रेम इसने बीच अवेध संबंधों में बदल गया जो बीते तीन चार सालो से चला आ रहा था जिसका पता मृतक कालू को पता चला वह विरोध करने लगा और एक दिन वह उसकी पत्नी और बच्चों को दोबारा अपने गृह ग्राम बिना ले गया और रोजाना एक किराना दुकान पर मजदूरी के लिए आता जाता था मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी राहुल की मुलाकात अब कम होने लगी थी जिससे गीता और राहुल में बैचेनी बड़ गई थी जिसके कारण गीता और मृतक कालू में रोजाना घगड़े होते रहते थे साथ ही मारपीट भी दोनो में होती थी जिसकी बाद गीता ने राहुल को फोन लगाकर लगातार कालू के झगड़ो की जानकारी दी जिससे तंग आकर राहुल मारू ने गीता के मोबाइल पर कालू को गालियां और जान से मारने की धमकियां दी जिसकी बकायदा आवेदन कालू ने आजाद नगर थाने पर दिया जिससे बाद थाना प्रभारी ने सभी को थाने बुलाकर समझाइश दी ।और अचानक एक से डेढ़ माह के भीतर पत्नी गीता ने कालू की रेकी कर अपराधी राहुल और संजय के साथ मिलकर उसको जान से ही मार दिया । आजाद नगर थाना भाभरा में प्रभारी थाना विजय देवड़ा ने इस अंधे कत्ल को प्रकरण क्रमांक 273 ,22 के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी।और इस अंधे कत्ल को सुलझाने में कामयाबी की ।अपराधियो को धारा 302 201,120 में गिरफ्तार कर खबर लिखे जाने तक जेल रवाना कर दिया था ।