@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
योगेश गवरी
रिंगनोद नगर मे बीते दिनों चोरों ने किसानों के घर धावा बोल पशुओं की चोरी ज्यादा कर रहे हैं उजाडिया में भैस चोरी ज़वखेडी में बकरियां और हाल ही में रिंगनोद में 6 पशुओं की चोरी हुई थी। वही कल रात्रि में रतनपुरा से किसान कानालाल मोलवा सिर्वी के घर चोरों ने धावा बोल कर 5 पशुओं की चोरी की लेकिन गाँव वालों की सतर्कता के करना रिंगनोद चौकी प्राभारी वीजय वास्कले को तुरतं सूचना दी जिससे पुलिस ने चौकन्ना होकर रास्ते को घेर कर रखा ओर रतनपुरा गाँव से भी करीब 60 लोग रात में पुलिस के सहयोग में आये ओर सभी और से रास्ते की नजर रखी वही चौरो ने भी चोरी किये पशुओं को अलग अलग स्थान पर छोड़ा दिया किसान कानालाल मोलवा ने बताया कि सभी पशु रात्रि में 4:30घंटे मेहनत करने पर मिल गए परन्तु रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकले,इसमें रिंगनोद चौकी प्रभारी वीजय वास्कले ने 8 हवा फायर भी किए,रतनपुरा ग्रामणी जनों का कहना है कि चोरी किए गए पशुओं को वापस लाने में पुलिस ने भरपूर सहयोग किया इस पर सिर्वी कानालाल मोलवा ने ग्रामीण जनों और पुलिस को धन्यवाद दिया।रतनपुरा ग्राम वासियों ने रिंगनोद चौकी प्रभारी वीजय वास्कले से प्रार्थना कि है पुलिस गश्त की गाड़ी रतनपुरा में भी आए ओर एक दो बार गश्त देने की गुजारिश की जिससे गाँव मे सुरक्षा हो सके।