HomeUncategorizedअग्निपथ भर्ती योजना के आवेदकों को लिखित परीक्षा तैयारी हेतु प्रत्येक विकासखंड...

अग्निपथ भर्ती योजना के आवेदकों को लिखित परीक्षा तैयारी हेतु प्रत्येक विकासखंड स्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा

 

@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ

 

आर्मी भर्ती अग्निपथ योजना के तहत पंजीकृत होने वाले युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण एवं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर विशेश प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण 18 जुलाई से प्रारंभ होकर 10 अगस्त 2022 तक दिया जाएगा। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने उक्त प्रशिक्षण हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त तहसीलदार, समस्त विकासखंडा शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड खंड स्त्रोत समन्वयक समस्त बीएमओ को आवस्यक दिशा निर्देश दिए है। जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर शारीरिक प्रशिक्षण सुबह 6 से 8 बजे तक तथा अध्यापन कार्य हेतु सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। अलीराजपुर में उक्त प्रशिक्षण खेल परिसर अलीराजपुर में तथा अध्यापन हेतु कक्षा नगर पालिका परिसर अलीराजपुर में आयोजित होगी। शारीरिक प्रशिक्षण हेतु भूपेन्द्र बघेल, श्रीमती संगीता भावसार, अजय रिछारिया, प्रिकेश वर्मा, श्रीमती कामिनी पंवार तथा अध्यापन कार्य हेतु श्रीमती मोनिका वाणी, राघवेन्द्र गेहलोद, हर्षल बहरानी को दायित्व सौंपा गया है। चन्द्रशेखर आजाद नगर में मंडी परिसर में शारीरिक एवं अध्यापन कार्य की कक्षाएं संचालित होगी। यहां शारीरिक प्रशिक्षण हेतु केसरसिंह बामनिया, तवेसिंह चैहान तथा अध्यापन कार्य हेतु आनंद ताहेल, गुलाम सर्फराज मकरानी एवं चुन्नसिंह चैहान को दायित्व सौंपा गया है। जोबट में पुलिस गाउंड में शारीरिक एवं अध्यापन कार्य की कक्षाएं संचालित होगी। यहां शारीरिक प्रषिक्षण हेतु ओवरसिंह डावर तथा दिलीपसिंह बघेल तथा अध्यापन कार्य हेतु चन्दनसिंह बघेल, पवन वाणी तथा जगदीश परमार को दायित्व सौंपा गया है। उदयगढ में शासकीय उमा विद्यालय में उक्त प्रशिक्षण हेतु तैयारियां कराई जाएगी। यहां शारीरिक प्रशिक्षण हेतु शंकर सिंह भयडिया एवं प्रतापंसिह डावर को तथा अध्यापन कार्य हेतु श्रीमती भावना दातला, मनोज नागर तथा लोंगसिंह कनेश को दायित्व सौंपा गया है। कट्ठीवाडा में शा उमा विद्यालय में उक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां शारीरिक प्रशिक्षण हेतु इंदरंसिह हनुतिया, शंकर सिंह तोमर को तथा अध्यापन कार्य हेतु मनीश गुप्ता एवं झेन्दू सिंह कनेश को दायित्व सौंपा गया है। सोंडवा विकासखंड में शासकीय उ.मा विद्यालय सोंडवा प्रशिक्षण हेतु स्थल निर्धारित किया गया है। यहां शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु पंछी सिंह स्केल, कारसिंह सस्तिया तथा अध्यापन कार्य हेतु श्रीमती सपना पाटीदार, सुन्दसिंह रावत तथा महेन्द्र सिंह सस्तिया को दायित्व सौंपा गया है। युवा अग्निपथ भर्ती योजना में आॅन लाइन आवेदन कर सेना भर्ती में सहभागिता हेतु आन लाइन पंजीकरण 3 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की,आधिकारिक वेवसाइड पर अपना पंजीकरण 3 अगस्त 2022 तक करा सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!