HomeUncategorizedदेश के सर्वोच्च पद के लिए हुआ मतदान,भारत गणराज्य - राष्ट्रपति का...

देश के सर्वोच्च पद के लिए हुआ मतदान,भारत गणराज्य – राष्ट्रपति का निर्वाचन

 


@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ

देश के सर्वोच्च पद के लिए मतदान हो रहा है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान हुआ है। 21 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं. मुर्मू अनुसूचित जनजाति से संबंधित दूसरी व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. उन्होंने इससे पहले 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है. अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतती हैं तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी.

*यशवंत सिन्हा हैं विपक्ष के उम्मीदवार*

वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की सरकार में 1990 से 1991 तक और फिर 1998 से 2002 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया हैं. यशवंत सिन्हा ने विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया. 2018 में पार्टी छोड़ने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे. इसके बाद वो अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. हालांकि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने से एक दिन पहले उन्होंने टीएमसी छोड़ दी थी.

*एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी*

राष्ट्रपति चुनाव एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी माना जा रहा है. उन्हें बीजद, वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, तेदेपा, जद (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झामुमो जैसे क्षेत्रीय दलों का समर्थन मिला है. द्रौपदी मुर्मू का वोट शेयर लगभग दो-तिहाई तक पहुंचने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!