HomeUncategorizedकुमट राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के उत्तर भारत उपाध्यक्ष...

कुमट राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के उत्तर भारत उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत

झाबुआ/पेटलावद/झकनावदा – देश की सबसे बड़ी समाज सेवी संस्था राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग मैं पिछले हफ्ते संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉक्टर रविंद्र मिश्रा द्वारा उज्जैन झाबुआ इंदौर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अलग-अलग स्थानों पर बैठक ली गई थी। बैठक के बाद डॉ मिश्रा ने मध्यप्रदेश के कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दयाराम जी मिश्रा के आदेशानुसार संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ रविंद्र मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे मनीष-शेतानमलजी कुमट (जैन) झकनावदा के पूर्व में किए गए कार्य की प्रशंसा कर उन्हें उत्तर भारत रीजनल के लिए चुना गया। डॉ मिश्रा ने बताया कि मनीष कुमट (जैन) अब से उत्तर भारत के उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालेंगे। एवं उत्तर भारत के अंदर आने वाले कुल 7 राज्यों की कमान संभालेंगे एवं जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,हरियाणा, राजस्थान ,मध्य प्रदेश राज्यों के समस्त प्रदेश अध्यक्षों जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को मजबूती प्रदान कर कार्य करेंगे।

पाटीदार व मनीष गिरी प्रदेशाध्यक्ष मनोनित

इसके साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दयाराम जी मिश्रा एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ रविंद्र मिश्रा की सहमति से उत्तर भारत उपाध्यक्ष मनीष कुमट की अनुशंसा पर संगठन के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्य कर रहे मोहनलाल पाटीदार के कार्यों को देखते हुए उन्हें मध्यप्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। एवं इसके साथ ही डॉ रविंद्र मिश्रा की सहमति से कुमट ने गुजरात राज्य के लिए मनीष गिरी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनित किया।

इन्होंने दी बधाई

समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के मनोनय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिश्रा,राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री मिश्रा, प्रदेश प्रभारी कीर्तिश जैन, प्रदेश सचिव अशोक बसोड, झाबुआ जिला प्रभारी श्रीमती गायत्री सेन,जिला अध्यक्ष रेखा भूरिया, जिला अध्यक्ष गोपाल चोयल, धापू बाई पाटीदार, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मेड़ा, श्रीमती हेमलता हालदार बामनिया, नमन पालरेचा, योगेश पवार, संभागीय अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, बबलू बैरागी, पवन नाहर, अली असगर बोहरा, निलेश भानपुरिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी यशवंत भंडारी, दौलत गोलानी, संजय व्यास सुनील पाटीदार बोलासा गोलू बर्फ़ा दत्तीगांव, कृष्णा कुमावत, प्रेम नारायण पौराणिक धूलेट, रवि सोलंकी, निलेश परमार पेटलावद,आयुष पटवा, पंकज चोरड़िया थांदला ने बधाइयां प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!