HomeUncategorizedसावन की रिमझिम फुहारों के बीच वीणा वादिनी की चरण वंदना के...

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच वीणा वादिनी की चरण वंदना के साथ हुआ महिला सिलाई व बैंक सखी प्रशिक्षण का शुभारंभ

 

@Voice ऑफ झाबुआ     @Voice ऑफ झाबुआ

बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) झाबुआ में मां सरस्वती की चरण वंदना के साथ महिला सिलाई व भारत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट 1GB 1bc के तहत बैंक सखी प्रशिक्षण की शुरुआत की गई, इस उपलक्ष में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक (रीजनल मैनेजर) चेतन जगदले की गरिमामय उपस्थिति रही,जगदले ने बैंक का जीवन में महत्व व बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर सुचारू रूप से चलाने के लिए बैंक सखियों को उचित मार्गदर्शन दिया, बैंक सखी भविष्य में बैंक से जुड़कर बैंक की योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की अहम कड़ी साबित होगी, इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक राजेश कुमार ने दोनों बैचो के प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल बैंकिंग के फायदे व नुकसान दोनों के बारे में विस्तार से बताया जिसमें खास करके, मोबाइल के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने पर जोर दिया व उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा की व सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी, उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्था के संकाय सदस्य डी एस यादव द्वारा किया गया, व आभार संस्था के निदेशक सुमित पाटनी ने माना कार्यक्रम में दोनों बैचों के 70 प्रशिक्षणार्थी, प्रशिक्षक, व बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!