HomeUncategorizedजिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 02 के भाजपा समर्थित प्रत्याक्षी बहादुर हटीला...

जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 02 के भाजपा समर्थित प्रत्याक्षी बहादुर हटीला के समर्थन भाजपा द्वारा जनसंपर्क किया

 

विनय पंचाल

बुधवार को जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 02 के भाजपा समर्थित प्रत्याक्षी बहादुर हटीला के समर्थन में ग्राम पिटोल में जिला पंचायत वार्ड 2 के प्रभारी शैलेश दुबे के मार्गदर्शन व पिटोल मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ के नेतृत्व में पिटोल मंडल की 6 पंचायतो के 16 गाँव के भाजपा कार्यकर्ताओ का वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा का आयोजिन किया गया | जिसमे रतलाम झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश दुबे, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल , अजय डामोर , विजय नायर , कल्याणसिंह डामोर आदि द्वारा कार्यकर्ताओ में संगठन के प्रति नयी उर्जा का संचार किया साथ ही कार्यकर्ताओ आगामी चुनाव को लेकर रणनीतिक गुर सिखाये | साथ ही कार्यकर्ताओ से पंच से लेकर जिला पंचायत तक भाजपा समर्थित प्रत्याक्षियो को भरी मतों से जीत दिलवाने की अपिल की | सम्मलेन सभा के पश्चात पिटोल नगर में कार्यकर्ताओ समेत वार्ड क्रमांक 02 के भाजपा समर्थित प्रत्याक्षी बहादुर हटीला द्वारा जन संपर्क कर जनसमर्थन माँगा | इस अवसर वरिष्ठ अतिथियों सहित जिला पंचायत वार्ड 2 के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीशचन्द्र बड़दवाल , विनोद पंचाल , विनोद गाबा, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिक शाह व धर्मेंद्र नायक , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान , विक्रम नायक , बदन नायक , मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुन्डिया व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में मण्डल के 16 गाँवों के कार्यकर्ता उपस्थित थे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!