Homeभोपालयुवा मोर्चा 15 मई से शुरू करेगा यूथ कनेक्ट अभियान

युवा मोर्चा 15 मई से शुरू करेगा यूथ कनेक्ट अभियान

@Voice  ऑफ  झाबुआ  MP BJYM

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में 15 मई से यूथ कनेक्ट (युवा जोड़ो अभियान) की शुरुआत करेगा, यह अभियान 15 जून तक चलेगा। यह जानकारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने गुरुवार को ग्वालियर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी ’संगठन पर्व’ के रूप में मना रही है। इसी श्रृंखला में युवा मोर्चा एक महीने तक यूथ कनेक्ट अभियान चलाएगा जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

तीन चरणों में होगा यूथ कनेक्ट कार्यक्रम
वैभव पवार ने बताया कि संभाग, जिला से लेकर मंडल तक यूथ कनेक्ट का यह अभियान 15 मई से 15 जून तक चलेगा। पहले चरण में 15 से 22 मई तक भाषण प्रतियोगिता होगी। राष्ट्रीय मुद्दे पर दो मिनिट के भाषण प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर विजयी प्रतिभागी जिले में और जिले में विजयी प्रतिभागी संभागीय प्रतियोगिता में शामिल होगें। संभाग में विजयी प्रतिभागी को प्रदेश स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सहभागी होने का मौका मिलेगा। अभियान के दूसरे चरण में सोशल मीडिया कैंपैन 23 से 27 मई तक चलेगा। अंतिम चरण में प्रदेश स्तरीय संभागीय सम्मेलन 1 जून से 15 जून तक आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर के संभागीय युवा सम्मेलनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्रीमती स्मृति इरानी सहित देश व प्रदेश के प्रमुख नेता मार्गदर्शन करेंगें। इस अभियान के लिये युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं।वैभव पवार ने बताया कि राष्ट्रीय विचारधारा के युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिये 15 मई से एक माह के लिये शुरू किये जा रहे अभियान की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए नगर प्रवास पर आये हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इस अभियान के संबंध में बताया कि राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़े वकील, डॉक्टर, अकाउंटेंट, व्यवसायियों, किसान व नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले युवाओं को संगठन से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी शुभेंद्र गौड़, हरीश यादव, विवेक चौहान, मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!