Homeअलीराजपुरनरसिंहपुर में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर। संगठन...

नरसिंहपुर में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर। संगठन मजबूती, युवाओं की भूमिका और डिजिटल माध्यम पर प्रशिक्षण; आलीराजपुर से जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत लगातार दूसरे दिन ले रहे प्रशिक्षण

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर। भारतीय युवा कांग्रेस एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा नरसिंहपुर में आयोजित तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर (Buniyadi Training Camp) में आलीराजपुर जिले से युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत लगातार दूसरे दिन शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन कल रहेगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशभर से आए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य युवाओं को संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित करना, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा युवाओं को जनहित के मुद्दों के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करने के लिए तैयार करना हैशिविर में ‘पांच अधिकार, एक पंजा, एक युवा भारत’ के संदेश के साथ युवाओं को पढ़ाई, आवाज, न्याय, जवाबदारी और आजादी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रशिक्षण एवं संवाद किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क, नेतृत्व क्षमता तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

डिजिटल माध्यम की भूमिका पर भी दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सोशल मीडिया चेयरमैन मनु जैन ने युवा कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम की बढ़ती भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से संगठन के विचारों, जनहित के मुद्दों और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आज के समय में संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रभावी उपस्थिति जरूरी है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी पहुंचे

प्रशिक्षण शिविर के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी नरसिंहपुर पहुंचे और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं की संगठन में भूमिका और जमीनी स्तर पर सक्रियता को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

आलीराजपुर में युवा कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

युवक कांग्रेस आलीराजपुर जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगातार दो दिनों से शामिल होकर संगठनात्मक कार्यों, युवाओं की भूमिका और आधुनिक समय में जनसंवाद के नए माध्यमों को लेकर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूत करने की नई दिशा मिली है। प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव को आलीराजपुर जिले में धरातल पर उतारते हुए युवा कांग्रेस को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय किया जाएगा। रावत ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने, युवाओं की समस्याओं एवं आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाने और कांग्रेस के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन भी वे शिविर में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और इसके बाद आलीराजपुर जिले में संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे की रणनीति पर काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!