संवाददाता: सुनील खोडे, पेटलावद
पेटलावद। बरवेट-जामली मार्ग पर हजारों की तादात में प्रोविडन क्रीम के पैकेट सड़क पर फैंके मिले। राहगीरों की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची । सूचना मिलते ही `पेटलावद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंतिम सोलंकी` मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए BMW गाड़ी को बुलवाया और सभी क्रीम के पैकेटों को बोरे में भरवाकर भिजवाया।

एक्सपायरी के कारण फैंके जाने का शक
अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी मेडिकल संचालक द्वारा क्रीम की एक्सपायरी हो जाने के कारण इन्हें सड़क पर फेंका गया है। इस तरह दवाओं को खुले में फैंकना न सिर्फ पर्यावरण के लिए बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।

गंभीरता से होगी जांच
BMO डॉ. अंतिम सोलंकी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि ये पैकेट किस मेडिकल या अस्पताल से आए हैं। दोषी पाए जाने पर मध्यप्रदेश ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।