वॉइस ऑफ झाबुआ
————————-
झाबुआ। कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह ग्राम बावड़ी माफी में दबिश देकर एक व्यक्ति के घर से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 33 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी अमरसिंह उर्फ अमरा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।थाना प्रभारी आर सी भास्करे के मार्गदर्शन टीम द्वारा पूरी कार्रवाई की गई। एक बार फिर थाना प्रभारी द्वारा एक बड़ी कारवाई की गई।