Homeअलीराजपुरतालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, घंटों चले रेस्क्यू...

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, घंटों चले रेस्क्यू के बाद शाम को मिला शव

करीम खान बरझर

अलीराजपुर जिले के ग्राम पंचायत बरझर के श्यामला कुंड स्थित निनामा फलिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेल-खेल में तालाब पर नहाने गया 8 वर्षीय मासूम आयुष पिता काजू निनामा गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आयुष अपने दो दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। साथ में मौजूद दोनों बच्चे घबरा गए और दौड़ते हुए गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घंटों तक तालाब में तलाश जारी रही, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार शाम करीब सवा सात बजे मासूम आयुष का शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!