Homeबरझर खबर का असर : सोशल मीडिया और पुलिस की मेहनत से बालक...

खबर का असर : सोशल मीडिया और पुलिस की मेहनत से बालक परिवार से मिला

करीम खान बरझर

बरझर। बरझर क्षेत्र में लावारिस हालत में घूम रहे बालक को बरझर पुलिस चौकी लाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बालक की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस पूरे मामले में वॉइस ऑफ झाबुआ के संवाददाता करीम खान द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खबर को लगातार प्रसारित किया गया। वहीं बरझर पुलिस चौकी के शिवा तोमर की मेहनत और सक्रियता से बालक की पहचान संभव हो सकी।

फोटो वायरल होने के बाद ग्राम कुशलपुरा, थाना राणापुर, जिला झाबुआ निवासी परिजनों ने बालक को अपने पुत्र विशाल के रूप में पहचाना। इसके बाद बालक के पिता परमो हटीला बरझर चौकी पहुंचे, जहां आवश्यक पुष्टि के बाद बरझर पुलिस द्वारा बालक को सकुशल उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। सोशल मीडिया, पत्रकारिता और पुलिस की संयुक्त पहल से आखिरकार बालक अपने परिवार से मिल गया, जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!