वॉइस ऑफ झाबुआ
————————–
पेटलावद में पुराना अस्पताल में स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के बंगले के परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। युवक की शिनाख्त मंगतू पिता शंकर लाल गवली निवासी पेटलावद के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

हालांकि संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक के साथ कोई अनहोनी हुई है या फिर उसी ने आत्महत्या की है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति का खुलासा हो पायेगा।