Homeअलीराजपुरचंद्रशेखर आजाद नगर में राजनीतिक स्तर पर एक अहम बदलाव सामने आया...

चंद्रशेखर आजाद नगर में राजनीतिक स्तर पर एक अहम बदलाव सामने आया है। विधायक सेना महेश पटेल ने बड़ा निर्णय लेते हुए मयंक सोनी को हटाकर मदन डावर को नगर परिषद की बैठकों के लिए अपना नया विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

इस नई नियुक्ति के बाद अब नगर परिषद की सभी आगामी आधिकारिक बैठकों में सूचना, समन्वय और प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी मदन डावर संभालेंगे। उनके चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश बाबर, उपाध्यक्ष लाइक मोहम्मद और दीपक भाबर सहित विशाल अरोडा अन्य कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मदन डावर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!