सुनील तोमर आलीराजपुर
पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘’ हमे हेलमेट चाहिऐ चालान नही ‘’ के तहत आज जिला मुख्यालय आलीराजपुर पर हाट बाजार के दिन मुख्य बाजार में विशेष चैंकिग अभियान चलाया गया और एम. जी. रोड़ सहित मुख्य मार्गो पर बेतरतीब खड़े वाहन व बिना हेलमेट लगाये चलाने वाले दो पहिया वाहन चालक पर कार्यवाही की गई जिनमें करीब 75 दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट क पकड़ा गया जिसमें से 67 वाहन चालकों को मौके पर ही हेलमेट बुलवा गया जिन चालको ने मौके पर हेलमेट लेकर आये उन्हे संकल्प दिलवाया गया की आगे से दुबारा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन नही चलायेगे ऐसे चालको को बिना चालान के हेलमेट धारण कर छोडा गया और 15 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 4800 रुपये समन शुल्क वसुल किया गया

साथ हाट बाजार मे आने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों से अवगत कराया गया व पम्पलेट, बैनर P.A. सिस्टम के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरुक किया गया यातायात थाना प्रभारी सूबेदार अर्जुनसिंह वास्केल व्दारा बताया गया की उक्त विशेष “हमें चालान नही हेलमटे चाहिऐ ”अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी सख्त कार्यवाही की जावेगी ।