दिलीपसिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । शासन के निर्देश व जिला कलेक्टर आलीराजपुर के मार्गदर्शन में भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री दीपिका पाटीदार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चंद्रशेखर आजाद नगर एवं राजेंद्र कुमार बैरागी की उपस्थिति में भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सुश्री पाटीदार द्वारा विद्यालय की छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में चर्चा की गई तथा छात्राओं को लक्ष्य अनुसार किस प्रकार से तैयारी कर अपने लक्ष्य तक पहुंचना बताया।

उन्होंने अपने अनुभव साझा किए एवं छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करने को कहा गया । कार्यक्रम के तहत एसडीएम पाटीदार व बीआरसी बैरागी द्वारा प्रवेशित छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया । इस दौरान एसडीएम पाटीदार ने कन्या आश्रम का अवलोकन किया। कार्यक्रम दौरान संपूर्ण विद्यालय स्टाफ व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे । संचालन प्रभारी लाल सिंह बामनिया ने किया आभार । आभार राहुल खेरिया द्वारा व्यक्त किया गया।