Homeअलीराजपुरबरझर में सैयदना साहब के प्रथम आगमन को लेकर प्रशासन एक्टिव...

बरझर में सैयदना साहब के प्रथम आगमन को लेकर प्रशासन एक्टिव प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बरझर में सैयदना साहब के प्रथम आगमन को लेकर प्रशासन , अधिकारियों ने किया निरीक्षण

करीम खान बरझर

 

बरझर चोकी प्रभारी शिवा तोमर द्वारा बताया गया कि सैयदना साहब के आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

 

बरझर। कल सैयदना साहब के प्रथम बरझर आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल, एसडीओपी रविंद्र राठी, थाना प्रभारी शिवराम तरोले, एसडीएम बरझर एवं चौकी प्रभारी शिवा तोमर द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।बरझर चोकी प्रभारी शिवा तोमर द्वारा बताया गया कि सैयदना साहब के आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।

स्थानीय लोगों में सैयदना साहब के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!