Homeअलीराजपुरफर्जी पोर्टलों पर जिला कलेक्टर और जनसंपर्क अधिकारी को करना चाहिए कार्यवाही...

फर्जी पोर्टलों पर जिला कलेक्टर और जनसंपर्क अधिकारी को करना चाहिए कार्यवाही ,,,दिलीप सिंह भूरिया सयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश 

अलीराजपुर संवाददाता 

आलीराजपुर जिले में बिना सूचना प्रसारण मंत्रायल में रजिस्ट्रेशन बिना जिले में कई फर्जी पोर्टल और चैनल चल रहे है जिनको रोकने में जिला कलेक्टर और जिला जनसंपर्क अधिकारी नाकाम हो चुके है सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर और सोशल मीडिया ग्रुप में रोजाना कई पोर्टल और न्यूज पेपर पीडीएफ के माध्यम से क्षेत्र की खबरें प्रकाशित हो रही है लेकिन इसमें से कई पोर्टलों के राज्य शासन में रजिस्ट्रेशन ही नहीं है और इनके आर आई एन नम्बर ही नहीं है फिर भी रोजाना उनके चैनल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साथ ही जिले के सोशल मीडिया ग्रुपों में रोजाना खबरें बनाई जा रही है और खबरें सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल की जा रही है

जिले भर में कई पोर्टल और न्यूज पेपर ओर पीडीएफ बनाकर वायरल हो रही है जो भी खबरें बनाई जा रही है उसकी क्या सच्चाई है उसकी जिले से कोई निगरानी नहीं साथ ही उनकी कोई जानकारी जिला संपर्क विभाग के पास नहीं होगी ।फर्जी पोर्टल जिले भर में बिना अनुमति जबरन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सरपंच सचिवों एवं शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों सोसाइटी तथा अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से विज्ञापन के नाम पर लाखों रुपया साथ ही जिले भर में चल रहे फर्जी बंगाली डॉक्टरों के क्लीनिक एवं हॉस्पिटलों से भी लाखों उगाही की जाकर उनको जिले में किसको भुगतान कर रहे है उसकी कोई जानकारी नहीं है साथ फर्जी पोर्टल और फर्जी चैनल से संवाददाता और संपादक फर्जी पत्रकार आई डी और संवाददाता नियुक्त कर आम जनता से ही आम लोगों को धोखा देकर उनको संवाददाता बनाने के नाम पर भी हजारों रुपया वसूल रहे है जिससे सरकार को कोई राजस्व नहीं मिलता क्योंकि विज्ञापन और संवादाताओं से ली जाने वाली फर्जी पोर्टलों के संपादकों द्वारा ली जाने वाली राशि की कोई सूचना जिला संपर्क विभाग में नहीं मिलगी साथ ही फर्जी पोर्टल और चैनल के संपादक बनकर रोजाना किस किस को वो चुना लगा कर अपना घर भर रहे है ।जिले भर में निर्माणाधीन भवनों सड़कों और अन्य शासकीय कार्यों में कार्य करने वाले ठेकेदारों को भी झूठी खबरें प्रकाशित कर उनसे भी उगाही की जाती है ।जिसको भी कोई रोकने वाला नहीं है ।।

दिलीप सिंह भूरिया सयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश से मोबाइल पर इस विषय पर चर्चा हुई तो उनका कहना है कि झाबुआ आलीराजपुर धार बडवानी आदिवासी जिलों में आदिवासी क्षेत्रों में फर्जी पोर्टलों का ज्यादा बोल बाला है जल्दी ही पार्टी चारों जिलों के जिला कलेक्टर को फर्जी पोर्टलों के खिलाफ कार्यवाही के लिए ज्ञापन देंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!