Homeअलीराजपुरकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौंदर्यकरण के लिए 66 लाख रुपए की...

केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौंदर्यकरण के लिए 66 लाख रुपए की दी सौगात। जिला अस्पताल के समीप बनेगा उद्यान।

दिलीपसिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर। भगोरिया पर्व में शामिल होने आए मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री श्री कैलाश जी विजयवर्गीय ने जाते जाते आलीराजपुर को एक सौगात देते हुए 66 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी।

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल ने कैबिनेट मंत्री श्री विजयवर्गीय जी को पत्र देते हुए बताया कि जिला अस्पताल के समीप जनसुविधा एवं सौंदर्गीकरण की दृष्टि से उद्यान (पार्क) विकसित किया जाना प्रस्तावित है।  जिसमें जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन बडी संख्या में आने वाले मरीज एवं उनके परिजनो को सुकून से बैठने का स्थल मिलेगा। साथ ही नगर के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री श्री चौहान के पत्र पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने तत्काल घोषणा करते हुए कहा कि आपने बहुत छोटा सा महज 66 लाख रुपए से उद्यान विकसित करने का प्रस्ताव दिया, इसे में तत्काल स्वीकृत करने की घोषणा करता हु साथ ही जल्द ही विभागीय कार्यवाही कर राशि भी भिजवा दूंगा। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय जी की घोषणा पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, पूर्व नपा अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री रितेश डावर, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर मंडल से गिरिराज मोदी, राजेश गुप्ता, संदीप राही, सहित भाजपा जिला एवं नगर पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!