दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर में आयोजित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस अवसर पर आयोजित मेले में महिला बाल विकास विभाग,कृषि विभाग, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग,मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े जानकारी के स्टाल व विभिन्न विशुद्ध रूप से देशी उत्पादों के स्टाल लगाएं गए जिसका मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया। विभिन्न इंस्टॉलों की सराहना की।