Homeअलीराजपुररमजान में अपने जीवन का पहला रोजा रखा  परिजन एवं समाजजन...

रमजान में अपने जीवन का पहला रोजा रखा  परिजन एवं समाजजन ने दी बधाई ।

रमजान में अपने जीवन का पहला रोजा रखा

परिजन एवं समाजजन ने दी बधाई ।

 

दिलीप सिंह भूरिया

अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

 

चन्द्रशेखर आजाद नगरभाभरा ।

मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान प्रारंभ हो चुका है। इस मुबारक माह में समाजजन द्वारा रोजा रखने के साथ साथ नमाज की पाबंदी भी कर रहे है। वहीं बड़े बुजूर्गाे के साथ साथ समाज के बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसी पर्व को लेकर चन्द्रशेखर आजाद नगर के स्थानीय जामा मस्जिद मोहल्ले के सलाउद्दीन मकरानी के पोते दानियल पिता रियाजुद्दीन मकरानी उम्र 07 वर्ष एवं आरिज पिता अकमुद्दीन मकरानी उम्र 06 वर्ष ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा। दोनों बच्चों द्वारा रोजा रखने पर इनके परिजनों ने दोनो बच्चों को खुब दुआओं से नवाजा वहीं पुष्पमाला पहनाकर दोनो बच्चो की हौसला अफजाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!