Homeअलीराजपुरआगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ने ली मैदानी अधिकारियों की...

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ने ली मैदानी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए” अभियान के साथ पुलिस की नई पहल

सुनील तोमर आलीराजपुर 

आलीराजपुर: आगामी होली, भगोरिया एवं रमजान पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु आज पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर में पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

भगोरिया एवं मेलों हेतु विशेष सुरक्षा प्रबंध: पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि भगोरिया के दौरान लगने वाले मेलों, झूला-चकरी और दुकानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। संबंधित विभागों से समन्वय कर झूलों की तकनीकी जांच और सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए। मेलों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, विद्युत व्यवस्था और सुव्यवस्थित पार्किंग पर विशेष जोर दिया गया है। यातायात एवं भीड़ प्रबंधन: बाजारों और व्यस्ततम स्थलों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए फिक्स पिकेट्स (अस्थायी पुलिस चौकियां) तैनात की जाएंगी। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण मार्गों पर सतत रोड पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं ताकि राहजनी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

असामाजिक तत्वों और ध्वनि प्रदूषण पर नकेल: भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में छेड़छाड़ या अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस नवाचार: “हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए”: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आलीराजपुर पुलिस द्वारा “हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए” नामक अभिनव अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही महिला अपराधों और साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता हेतु विशेष शिविर और प्रचार-प्रसार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

अवैध शराब और अंतर्राज्यीय तस्करी पर सख्त रुख: कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, विशेषकर अवैध शराब के परिवहन, अंतर्राज्यीय तस्करी और नकली ताड़ी के उत्पादन व वितरण पर प्रभावी अंकुश लगाने के सख्त आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इन मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरणों की समीक्षा: बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित अपराधों के निराकरण, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित समाधान, सम्मन/वारंट की शत-प्रतिशत तामीली और डिजिटल बीट सिस्टम को अपडेट करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। चिन्हित अपराधों में सजायाबी सुनिश्चित करने हेतु साक्ष्य संकलन पर भी चर्चा की गई। आलीराजपुर पुलिस का संदेश: “आलीराजपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा और सुविधा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि आगामी सभी पर्व हर्षोल्लास और शांति के साथ संपन्न हों। किसी भी प्रकार की अप्रिय गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!