अभिषेक गुप्ता चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा संवाददाता
चंद्रशेखर आजाद नगर । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार की तहसील स्तरीय समन्वयक समिति का आगामी 3 वर्ष के लिए पुनर्गठन जिला समन्वयक संतोष वर्मा की उपस्थिति में संपन्न किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक संतोष वर्मा ने वेद माता गायत्री का पूजन दीप प्रज्ज्वलन कर किया । बैठक में जिला समन्वयक ने आगामी कार्य योजना एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को दी पश्चात तहसील स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें संरक्षक बाबूलाल वाणी तहसील समन्वयक के पद पर मनोहर लाल तहसील सह समन्वयक आनंद शाह और सह समन्वयक अमर सिंह अखाड़िया,प्रकाशचंद्र नागर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा भावेश शाह को मंडल विस्तार अभियान गणपत भाई को पर्यावरण जल संरक्षण अभियान रोहन सोनी युवा जोड़ा अभियान हेमेंद्र गुप्ता शिक्षा एवं बाल संस्कार शाला गेमल पटेल नशा एवं योगासन मुक्ति अभियान उमेश राठौर, साधना आंदोलन धर्मेंद्र वाणी युग साहित्य विस्तार भुवान सिंह कनेश को स्वावलंबन एवं शिक्षा निर्मला डावर को स्वास्थ्य स्वच्छता अभियान नेहा शाह को आओ गड़े संस्कार पीढ़ी।भावना बैरागी को नारी जागरण अभियान का दायित्व दिया गया।