दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा जिले में भारतीय जनता पार्टी ने आज रिक्त पड़े मंडलों की घोषणा आज जिला अध्यक्ष संतोष मकू परवाल ने कर दी जिसमें जोबट विधानसभा के बरझर मंडल अध्यक्ष लालसिंह चौहान , आम्बुआ मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी ,जोबट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई और चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा से नारायण अरोड़ा को बनाया गया

जिले के बाकी बचे मंडलों के अध्यक्ष की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्ष के समर्थकों ने सभी को बधाईयां दी आतिशबाजी की साथ ही मिठाई वितरण भी किया ।