Homeझाबुआपेटलावदथांदला पेटलावद मार्ग पर हुआ भयंकर सड़क हादसा सीमेंट कंक्रीट मिक्सर और...

थांदला पेटलावद मार्ग पर हुआ भयंकर सड़क हादसा सीमेंट कंक्रीट मिक्सर और मारुति ओमनी ने हुई टक्कर

थांदला-पेटलावद मार्ग पर ग्राम सेमलपाड़ा के पास भयंकर सड़क हादसा हो गया। सीमेंट कंक्रीट मिक्सर वाहन (HR 67E 5378) और मारुति ओमनी (MP 43 C 7143) के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ओमनी मारुति की छत के परखच्चे उड़ गए।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल थांदला ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान:

– अनोखीलाल पिता बसंतीलाल परिहार, निवासी टाटा नगर, रतलाम

– राजपाल, निवासी रतलाम (मारुति ओमनी चालक)

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!