Homeअलीराजपुरमतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को...

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान संभावित अनियमितताओं और पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, राजेंद्र टावली एवं तरुण मंडलोई शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दावे-आपत्तियों (फॉर्म-07) की प्रक्रिया में कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन होने की आशंका है। उन्होंने मांग की कि केवल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत व मुद्रित फॉर्म-07 ही स्वीकार किए जाएँ तथा अनधिकृत या बाहरी फॉर्मों को निरस्त किया जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि आयोग के निर्देशानुसार एक बूथ पर प्रतिदिन अधिकतम 15 फॉर्म-07 स्वीकार करने के नियम का कड़ाई से पालन हो तथा प्रतिदिन प्राप्त फॉर्मों की संख्या सार्वजनिक की जाए। अंतिम दिनों में प्राप्त आवेदनों पर विशेष निगरानी रखने की भी मांग की गई। इसके साथ ही Discrepancies Category में शामिल मतदाताओं को पर्याप्त अवसर देकर निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने, ईआरओ/डीईआरओ की संख्या बढ़ाने और बिना सुनवाई किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसमें पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की गई कि संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!