Homeअलीराजपुरजोबट ओपन कबड्डी सीजन-3: किला जोबट को मिला प्रथम पुरस्कार, आदिवासी विकाश...

जोबट ओपन कबड्डी सीजन-3: किला जोबट को मिला प्रथम पुरस्कार, आदिवासी विकाश परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सेना महेश पटेल की तरफ़ से ₹51,000/- नकद।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जोबट: नगर में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-3 का बीती रात रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में किला जोबट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीतकर खिताबी जीत हासिल की, जबकि झाबुआ की टीम उपविजेता रही। कड़ाके की ठंड में भी दर्शक देर रात तक मैदान में बने रहे, जो खेल के प्रति उत्साह को दर्शाता है।

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक सेना महेश पटेल की तरफ़ से प्रथम पुरस्कार विजेता टीम किला जोबट को ₹51,000/- नकद प्रदान किया गया। पुरस्कार टीम के प्रतिनिधि दिलीप पटेल के हाथों से सौंपा गया। उपविजेता झाबुआ टीम को ₹15,000/- नगद जीतू अजनार द्वारा प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में जोबट एसडीओपी रविन्द्र सिंह राठी, रमेश डावर, जीतू अजनार, लक्की राठौड़, राकेश अग्रवाल और मोतेसिंह भूरिया उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों प्रकाश पटेल, धर्मेंद्र कनेश, दिलीप, दीवान, रवि, प्रवीण, रामसिंह भयड़िया, सज्जन सिंह राठड़िया, हेमरत तोमर, रोहित अजनार, कदम अजनार, मेहताब सेमलिया, ओबरसिंह डावर, प्रदीप गाडरीया और दिलीप डावर ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुकेश निगवाल की कमेंट्री ने दर्शकों का मनोरंजन किया। समिति ने सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया और विधायक सेना महेश पटेल के योगदान की विशेष सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!