अभिषेक गुप्ता चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा
चंद्रशेखर आज़ाद नगर :-अलीराजपुर जिले की तहसील चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में 11 जनवरी को तहसील पत्रकार संघ की बैठक का आयोजन रेस्टहाउस में किया गया । चन्द्रशेखर आज़ाद नगर के सभी पत्रकारों ने पत्रकार संगठन को मजबूत बनाकर वर्तमान में पत्रकारिता के स्तर पर प्रकाश डालते हुए जनहितैषी व बेबाक पत्रकारिता हेतु सभी को प्रेरित करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु सुझाव दिए। इसके बाद सभी पत्रकारों की आपसी सहमति से नवीन कार्यकारिणी के रूप में पत्रकार संघ का गठन करते हुए सर्व सहमति से यशवन्त जैन ( नाना) को अध्यक्ष बनाया गया । वहीं पत्रकार संघ के सचिव हेतु आनंद शाह एवं उपाध्यक्ष नितिन शाह एवं कोषाध्यक्ष राजेश जैन भास्कर को चयनित किया गया। पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र जैन के संरक्षण में किया गया। बैठक का मक़सद पत्रकारिता को सही दिशा में ले जाना व निष्पक्ष ओर भ्रष्टाचारमुक्त जनहितैषी खबरो को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना तय किया गया।बैठक में , यशवंत जैन, आनन्द शाह,राजेश जैन ,नितिन शाह सहित , मनीष शुक्ला, कुलदीप सिंह ठाकुर , दीपक शर्मा, दिलीप भूरिया,विजय जैन ,भूपेंद्र चौहान अभिषेक गुप्ता,आरीफ हुसैन मौजूद रहे।