Homeझाबुआपाराविराट हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी 2026 रविवार को मनाया जाएगा जिसकी शुरुआत...

विराट हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी 2026 रविवार को मनाया जाएगा जिसकी शुरुआत तैयारियों का शुभारंभ — पारा मण्डल में कार्यालय उद्घाटन कर किया गया 

पारा (जिला झाबुआ): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पारा मण्डल में प्रस्तावित विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियाँ जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। बुधवार को सम्मेलन आयोजन हेतु कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मण्डल के सभी गांवों से हिन्दू समाज के वरिष्ठ जन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन से पूर्व आयोजित बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी सम्मेलन की तैयारियों हेतु मण्डल एवं सभी गांव स्तर पर समितियों का गठन किया गया। कार्यों व व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से अलग-अलग टोली (टीमें) भी बनाई गईं।

आयोजन समिति के अनुसार, हिन्दू सम्मेलन का मुख्य आयोजन बालक माध्यमिक विद्यालय, पारा में होगा। सम्मेलन में प्रतिष्ठित संत-महात्माओं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रबुद्ध वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सम्मेलन से पूर्व, 9 जनवरी 2026 को राम मंदिर पारा से प्रातः 9 बजे ध्वज यात्रा एवं आयोजन स्थान पर ध्वज स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त हिन्दू समाज की सहभागिता रहने की अपेक्षा है। वहीं, विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 18 जनवरी 2026, रविवार को भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा, धर्मसभा एवं सामूहिक भोजन (प्रसादी) का आयोजन भी रखा गया है। मण्डल के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभी हिन्दू बंधुओं, माताओं-बहनों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर हिन्दू एकता और सांस्कृतिक गौरव का संकल्प सुदृढ़ करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!