पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक एवं “चलो पंचायत की ओर” अभियान का भव्य आयोजन।
दिलीपसिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ


आलीराजपुर।
युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक एवं “चलो पंचायत की ओर” अभियान का भव्य आयोजन पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में पटेल फॉर्म हाउस, बोरखड़ (आलीराजपुर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ना तथा आमजन की समस्याओं को सीधे संगठन और नेतृत्व तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सी.बी. चौहान, प्रदेश महासचिव चेतन चौधरी, जिला प्रभारी अरुण गुर्जर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला एवं स्वागत-सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से ही जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। “चलो पंचायत की ओर” अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की असली ताकत गांव और पंचायत हैं। आज जरूरत है कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संगठित संघर्ष करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।
प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सी.बी. चौहान ने कहा कि “चलो पंचायत की ओर” अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और आगामी समय में युवा कांग्रेस निर्णायक भूमिका निभाएगी।
प्रदेश महासचिव चेतन चौधरी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत स्तर तक मजबूत कार्यकारिणी ही कांग्रेस की चुनावी सफलता की नींव रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क और संघर्ष की राजनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जोबट विधानसभा अध्यक्ष श्री लक्की राठौर, आलीराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरेश चौहान, जोबट ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश देवका, कट्ठीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष श्री विजय चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सोनू वर्मा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम के अंत में पुष्पराज पटेल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि “चलो पंचायत की ओर” अभियान को जिले की हर पंचायत तक पहुंचाया जाएगा और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।