झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम (PO ITDP) का प्रभार जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर. एस. बामनिया को सौंपा गया है। उक्त आदेश के अंतर्गत श्री बामनिया अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ परियोजना अधिकारी ITDP के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। कलेक्टर द्वारा अपेक्षा व्यक्त की गई है कि संबंधित अधिकारी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।