सुनिल डामर
खवासा चौकी अंतर्गत गांव कुंडियापाडा में हाई वोल्टेज विद्युत लाईन 11 kv का तार टूट गया।

जिसकी चपेट में आने से बेल की मौत हो गई।कुंडियापाडा निवासी मोहन वसुनिया ने बताया कि बेल को घर से खेत पर ले जा रहे थे।
लाईन का तार अचानक से टूट गया जहां उसका बेल तार की चपेट में आने से बेल की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना देने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर खवासा विद्युत मंडल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।