दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा शासकीय महाविद्यालय भाबरा (चंद्रशेखर आजाद नगर) में मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं ओएसिस संस्था वडोदरा ( गुजरात ) के बीच हुए
एमओयू के तहत आदिवासी युवाओं में नेत्तृत्व क्षमता विकास एवं चरित्र निर्माण के प्रशिक्षण के लिए आयोजित मिसाल 3 फेज प्रतियोगिता संपन्न हुई | जिसके तहत दिनांक 10 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक प्रतियोगिता के 3 फेज हुए | पहले फेज में युवाओं ने निबंध के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए जिसके अन्तर्गत युवा जो भी देश में बदलाव लाना चाहते उसको निबंध के माध्यम से व्यक्त किया | सेकंड फेज में युवाओं ने समूह संवाद द्वारा अपने विचार साझा किए जिसके माध्यम से युवाओं का दूसरे के विचार सुनने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया | तीसरे फेज में युवा जो बदलाव लाना चाहते है उसे फील्ड पर जाकर स्वयं द्वारा करके सिखा गया | तीनों फेज का मूल्यांकन महाविद्यालय द्वारा नियुक्त निर्णायक डॉ.शुभम चौहान , डॉ रेशम बघेल , डॉ जे सी बैरागी ,प्रो संदीप बामनिया , प्रो विजय कुमार अलावे , डॉ रोशनी भंवर एवं ओएसिस संस्था, वडोदरा द्वारा किया गया | जो युवा तीसरे फेज में चयनित होंगे वे मिसाल विजेता कहलाएंगे और उन्हें अगले तीन वर्ष तक ओएसिस संस्था प्रशिक्षण प्रदान करेगी | पूरी प्रतियोगिता के संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के वाखला ने कहा कि ये प्रतियोगिता युवाओं के नेतृत्व विकास एवं चरित्र निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी | पूरी प्रतियोगिता मिसाल के समन्वयक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो कमलेश गणावा के द्वारा संपन्न करवाई गई | जिसमें महाविद्यालयीन स्टाफ एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा |