रिपोर्टर – सुनील खोडे
पेटलावद। वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद गौतम गेहलोद द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके नगर परिषद की पोल खोल दी यहां पर पार्षद को स्वयं के खर्चे से दवाई का छिड़काव करवाना पड़ रहा है । जबकि परिषद को नियमित डीडीटी पाउडर तथा मच्छरों की दवाई का छिड़काव और फागिंग मशीन का उपयोग करना है, परंतु परिषद के जिम्मेदार नगर के प्रति कितने जवाबदार हैं इसका ताजा उदाहरण एक वीडियो के माध्यम से समझा और देखा जा सकता है कि यहां पर पार्षद गौतम ग्रुप को स्वयं के खर्चे से अपने वार्ड में सेवा देना पड़ रही है।
गौरतलब है कि नगर में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है इससे निजात दिलाने के लिए पार्षद ने स्वयं के खर्चे से दवाई का छिड़काव करवा कर मच्छरों से राहत दिलाने का काम वार्ड क्रमांक 6 में किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि परिषद पार्षदों की नहीं सुनती