HomeUncategorizedनहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा;...

नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य श्मशान घाट पहुंचे, सनी और बॉबी की गाड़ियां भीतर गईं, बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

झाबुआ डेस्क

——————-

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोमवार दोपहर अचानक बड़ी हलचल देखने को मिली। पिछले कई दिनों से मुंबई के जुहू स्थित उनके बंगले ‘सनी विला’ में ही उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज दोपहर उनके घर के बाहर का माहौल अचानक गंभीर हो गया। सबसे पहले एक एंबुलेंस को तेज़ी से घर के भीतर प्रवेश करते देखा गया। इसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए बंगले के बाहर बैरिकेडिंग शुरू कर दी। धर्मेंद्र के घर के बाहर इस समय लगभग 50 से अधिक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। पुलिस ने भी किसी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में आसपास के लोगों और फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। अभी तक परिवार या डॉक्टरों की ओर से उनकी हालत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे कयासों का दौर तेज़ हो रहा है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!