बरझर संवाददाता
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी विद्यार्थियों के जीवन में महत्व हैं, खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक विकास मजबूत होता हैं। विद्यार्थियों में ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं के लिए ऐसे आयोजनों का समय-समय पर आयोजन करती हैं।
उक्त बात ग्राम बरझर में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहीं। मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेले इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के आह्वान को मुर्त रूप देने के लिए अलीराजपुर जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा हैं,सभी विद्यार्थियों को चाहिए और बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।
सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्राम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण लाल अरोड़ा,भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मोंटी डावर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष मडी़बेन परमार, पार्षद राकेश नलवाया, पूर्व पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अजय जायसवाल जनपद सदस्य कैलाश मेड़ा, चंदूलाल साहू,विजय जैन, धर्मेंद्र जायसवाल, सरपंच विक्रम ढाक, महेश भूरिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण बीईओ विनोद कुमार कोरी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह द्वारा किया गया। आभार बीआरसी राजेंद्र बैरागी ने माना।