Homeअलीराजपुरआप के सभी साथियो को मत रक्षक की भूमिका का निर्वहन करना...

आप के सभी साथियो को मत रक्षक की भूमिका का निर्वहन करना है – इंजी नवीन कुमार अग्रवाल  आप का जिला पदाधिकारियों का एसआइआर पर प्रशिक्षण सम्पन्न ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

नीमच। प्रदेश में चल रही एसएआर की प्रक्रिया के अंतर्गत आम आदमी पार्टी नीमच का जिला पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आज आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ। प्रशिक्षक के रूप में आप के इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने विस्तृत रूप से गणन पत्रक को भरने सम्बंधित जानकारी अपने साथियो के साथ साझा कर एक एक बिंदु पर क्रमवार जानकारी देते हुए नीमच जिले के सभी पोलिंग बूथों पर निर्वाचन आयोग द्वारा पदस्थ बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया ताकि वास्तविक मतदाता सूची तैयार हो सके जिसमें सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके और बिहार की तर्ज पर कोई भी घपला क्षेत्र में न हो सके और कोई भी पात्र नाम मतदाता सूची से न कट पाए इस हेतु आम आदमी पार्टी के एक एक साथी को मत रक्षक की भूमिका का निर्वहन करना है।  अग्रवाल ने कहा की वोट चोरी का सबसे पहला सबुत आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव के दौरान आयोग के सामने मय प्रमाण के दिया था लेकिन उस समय महागठबंधन के मुख्य दल ने ही साथ नहीं दिया था और वर्तमान में तो चुनाव आयोग की क्या भूमिका है वो किसी से छुपी हुई नहीं है आज हमारे सामने और भी कठिन पर्तिस्थिथिया है की जब आयोग सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रहा है तो एसआइआर में किसी भी प्रकर से गड़बड़ी न हो इसलिए हमें सजग रह कर नागरिको के मत के अधिकार को बचाने के लिए मतरक्षक की भूमिका निभान है , साथ ही हमें यह भी देखना है की जब बीएलओ भरे हुए गणन पत्रक मतदाता से पुनः प्राप्त करे तो उसकी एक पावती मतदाता अवश्य प्राप्त करे ताकि प्रारूप में नाम न आने पर उस पावती को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर सके। निर्वाचन आयोग की और से प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियो में गणन पत्रक उपलब्ध करवाया जा रहा है इसका विशेष ध्यान रखकर हर मतदाता को पावती अवश्य मिले उस पर नजर रखना है , और कोई भी गड़बड़ी होने पर सम्बंधित विधानसभा के मुख्य चुनाव अधिकारी अर्थात अनुविभागीय अधिकारी को लिखित में शिकायत दर्ज करवाना है प्रशिक्षण के दौरान आप के चंद्रेश सेन , नरेंद्र पाटीदार , जाबिर हुसैन , प्रह्लाद काबरा , भगतराम पाटीदार , कंवरलाल गायरी , पेंशनर संघ के बालचंद वर्मा ने भी अपने अपने सुझाव दिए। अंत में आभार उदयलाल चौहान ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!