बालुसिंह बारिया
सरदारपुर। धार जिले के राजगढ़ थाने के नवागत थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जानी। व चार्ज लेने के बाद नवागत थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अमन,शांति के साथ सामाजिक तत्वों पर विशेष लगाम लगाई जाएगी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चलने नहीं दी जाएगी। आम जनता का भरोसा कायम रखा जाएगा,। क्षेत्र में सतत रात्रि कालीन गश्त की जाएगी। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाए जाएंगे, ताकि अपराधों में कमी आ सके।