Homeअलीराजपुरज्ञान पंचमी ज्ञान आराधना का दिवस है - पूज्या महासती प्रज्ञा जी

ज्ञान पंचमी ज्ञान आराधना का दिवस है – पूज्या महासती प्रज्ञा जी

जीवन निर्माण में सबसे बड़ा योगदान ज्ञान का होता है । ज्ञानावर्णीय कर्म क्षय होने पर ज्ञान प्राप्त होता है| स्वाध्याय करने से ज्ञानावरणीय कर्म क्षय होता है |स्वाध्याय के पांच भेद बताएं हैं वाचना,पृच्छना,परावर्त्तना, अनुप्रेक्षा, धर्मकथा | ज्ञान आराधना का आधार श्रुतज्ञान होता है| वर्तमान शासन भी श्रुतज्ञान से ही चल रहा है| संसारी लोक व्यवहार भी श्रुत ज्ञान के माध्यम से ही होता है | आज ज्ञान पंचमी ज्ञान आराधना का दिन है | आज के दिन से नया ज्ञान सीखना प्रारंभ करते हैं | उक्त वचन संयम उपवन वर्षावास हेतु रुनवाल बाजार स्थित महावीर भवन पर विराजित पूज्या महासती प्रज्ञा जी ने ज्ञान पंचमी के अवसर पर आयोजित ज्ञान संपूट कार्यक्रम में कहे | पूज्या महासती प्रज्ञा जी ने आगे कहा कि हम उन महान आत्माओं के ऋणी है, जिन्होंने महान साधना करते हुए तीर्थंकर भगवान की मूल वाणी को लिपिबद्ध कर अक्षर रूप में हमें प्रदान किया| आज का दिन उन महान आत्माओं को कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है | वर्तमान समय में हमारे पास 32 आगमों का ज्ञान उपलब्ध है| प्रत्येक श्रावक को कम से कम एक आगम का ज्ञान सीखने का लक्ष्य रखना चाहिए | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ के अध्यक्ष प्रदीप रुनवाल ने बताया कि इस वर्ष संयम उपवन वर्षावास में पूज्या साध्वी मंडल के सानिध्य में ज्ञानार्जन कर रहे श्रावक, श्राविकाओं,नवयुवक एवं बच्चों ने प्रतिक्रमण, कल्याण मंदिर, सामायिक सूत्र, समकित के 67 बोल, 25 बोल का थोकड़ा, दशवेकालिक सूत्र, , समकित छप्पनी, भक्ताम्बर स्त्रोत, तत्वार्थ सूत्र, पुच्छीस्सुणं, नमिपवज्जा एवं अन्य ज्ञान कंठस्थ किया | 25 श्राविका बहनों ने थोकडे का मासखमण किया | वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ के सचिव राजेंद्र कटकानी ने बताया कि ज्ञान पंचमी के अवसर पर ज्ञान आराधना के लिए आज प्रातः 9 से 10:00 बजे तक साध्वी मंडल की निश्रा में ज्ञान संपूट का विशेष आयोजन किया गया| जिसमें बड़ी संख्या में समाज जनों ने सहभागिता कर ज्ञान का आराधन विधिपूर्वक किया | प्रवचन के पश्चात छोटी उम्र मैं सामयिक सूत्र याद करने वाले प्रखर कटारिया,धिरान रुनवाल, भव्यांश कटकानी, मानविक रुनवाल, ग्रेसी पावेचा को प्रभावना वितरित की गई | दोपहर में दो बजे से तीन बजे तक रुनवाल बाजार स्थित महावीर भवन पर अणु संस्कार पाठशाला आयोजित की गई | पाठशाला में इस वर्ष पटाखों के प्रत्याख्यान लेने वालों बच्चों को भी श्री संघ की और से प्रभावना वितरित की गई |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!