दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा तहसील मुख्यालय से 7 से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सेजावाड़ा में अलीराजपुर जिले के किस नगर या ग्राम से भागे फर्जी बंगाली डॉक्टरो ने सेजावाड़ा में खोला नया क्लीनिक, अलीराजपुर जिले में तीन ग्रामीणों की फर्जी डॉक्टरों के इलाज में मौत हुई थीं ऐसी घटना और आदिवासी समाज और आदिवासी संगठन के विरोध और ज्ञापन के कारण पुरे जिले में पूर्व जिला कलेक्टर अभय अरविन्द बेडकर ने फर्जी क्लिनिको और फर्जी डॉक्टरो के खिलाफ दो माह का प्रतिबंधा त्मक आदेश जारी किया था
जिसके बाद पुरे जिले में एक सप्ताह तक पुरे जिले के फर्जी बंगाली डॉक्टर अपने क्लीनिक बंद कर कहा भाग गए थे। जिसके बाद अचानक जिला कलेक्टर अभय अरविन्द बेडकर का ट्रांसफर हो गया। अब क्या नविन जिला कलेक्टर नीतू माथुर जिले भर में फर्जी बंगाली क्लिनिक संचालको पर जांच टीम का गठन कर कोई ठोस कार्रवाई होंगी।
एक माह पूर्व जिले में फर्जी डॉक्टरों द्वारा जिले में वर्षो से चल रहे अवैध क्लीनिक और फर्जी डॉक्टरों पर कार्यवाही भी हुई हैं जिले में तपिश पांडे अनुविभागीय अधिकारी ने सबसे ज्यादा फर्जी डॉक्टरो और उनके क्लिनिको पर कार्यवाही की परन्तु जिलें में अचानक क्या हुवा की फिर से फर्जी बंगाली डॉक्टरो ने अपने क्लिनिक खोल लिए?
वैसे ही भाभरा में फर्जी डॉक्टर पंकज चौहान के प्रशासन की संयुक्त कर्रवाई के बाद सील क्लीनिक को पंकज ने खुद ही सील को खोल कर फिर से क्लीनिक चालु कर लिया और इसके जैसे ही बरझर के सभी फर्जी बंगाली डॉक्टरो ने अपने क्लिनिको का संचालन खुले आम किया जा रहा है आखिर कब होंगी कड़ी कार्रवाई।