Homeअलीराजपुरबंगाली डॉक्टर और दो बेटों ने की मजदूर दम्पत्ति से मारपीट, पुलिस...

बंगाली डॉक्टर और दो बेटों ने की मजदूर दम्पत्ति से मारपीट, पुलिस ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर करवाया समझौता

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

 आलीराजपुर जिले के थाना आज़ाद नगर क्षेत्र में रात्रि करीब सवां 10 बजे एक गरीब मजदूर दम्पत्ति के साथ बीच बस स्टैंड पर बंगाली डॉक्टर और उनके दो बेटों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट में पति को गंभीर चोटें आईं और उसके मुँह और नाक से खून बहने लगा। गरीब परिवार थाने में रोता-बिलखता रहा, लेकिन पीड़ित पक्ष की सुनवाई न करते हुए पुलिस ने डरा-धमका कर समझौता करने पर मजबूर किया, जिससे न्याय पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन सोलंकी (25) पिता हीरालाल सोलंकी और उनकी पत्नी काली, भाई विक्रम (35) के साथ थांदला के निवासी हैं और यहाँ मजदूरी करने आए हुए है, उनको रवि मंडल और उनके दो बेटों ने मारा-पीटा। रवि मंडल, जो इलाके में बंगाली डॉक्टर के नाम से जाना जाता है और जिसका अवैध क्लिनिक आज़ाद नगर, दाहोद मेन रोड, दरगाह के सामने स्थित है, उसके द्वारा किए गए इस हमले में पत्नी अपने पति को बचाने के लिए बिलखती रही। मारपीट से अर्जुन के मुँह और नाक से खून निकलने लगा।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

घटना की सूचना मिलने पर थाना आज़ाद नगर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल पीड़ित परिवार को थाने लाया गया। गरीब परिवार ने थाने में रोते-बिलखते हुए अपने बुड़े बाप और भाई के साथ पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, पीड़ित पक्ष को पुलिस ने उन्हें डरा-धमका कर समझौता करा लिया। इस कथित समझौते के कारण यह सवाल उठ रहा है कि क्या यही गरीब मजदूरों के लिए न्याय है। वहीं झूमाझटकी में बंगाली डॉक्टर रवि मंडल को भी मामूली नाखून लगने की बात सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!