दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिले के 14 छात्र-छात्राओं का आईआईएससी बेंगलुरु के भ्रमण हेतु रवाना हुवे। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत् भ्रमण के साथ-साथ संस्थान के शैक्षिक व अनुसंधान की जानकारी के तहत नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के छात्र युवराज पंकज सोनी एवं हाईस्कूल बड़ा खुटाजा के पूर्व छात्र व वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत छात्र विशाल खेलू अजनार का चयन किया गया।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विद्यार्थी आईआईएससी बैंगलोर संस्थान के तीन दिवसीय भ्रमण के साथ वहां के विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। आलीराजपुर जिले से पहली बार विद्यार्थियों को बेंगलुरु के उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान के भ्रमण का अवसर प्राप्त हुआ।

चयनित छात्र-छात्राओं को जिला कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर,डिप्टी कलेक्टर सहजिला शिक्षा अधिकारी निधि मिश्रा, सहायक आयुक्त संजय परवाल, चंद्रशेखर आजाद नगर बीईओ विनोद कुमार कोरी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,बीआरसी राजेंद्र बैरागी एवं उत्कृष्ट विद्यालय स्टाफ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बधाई दी गई।