वॉइस ऑफ झाबुआ
जोबट। घटना आज 2 बजे की है जोबट के पास चमारबेगडा फाटक पर ब्रिज के नीचे एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शव काफी समय तक वहीं पड़ा रहा क्योंकि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने में देरी हुई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना चमारबेगडा फाटक के पास स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे हुई। मृतक बेटवासा ग्राम के निवासी है। बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और पैर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने में काफी वक्त लग गया, जिसका मुख्य कारण किसी ने देखा नहीं था और ग्रामीणों द्वारा देरी से जानकारी देना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है।