Homeअलीराजपुरधरती पर बढ़ते पाप को गौसेवा से पुण्य में बदला जा सकता...

धरती पर बढ़ते पाप को गौसेवा से पुण्य में बदला जा सकता हैं- संत श्रीगोपाल स्वामी।  गौहत्या को हर हाल में रोका जाना चाहिए। 

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । धरती पर बढ़ते पाप को गौसेवा से कम किया जा सकता हैं।गौसेवकों को हर हाल में गौहत्या रोकना चाहिए। देश में गौहत्या पर कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए।

यह बात एक दिवसीय गौ यात्रा के प्रवास के दौरान कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गौभक्तों से गौ कथा के दौरान गौक्रांतिकारी संत श्री गोपाल गोशरणानंद महाराज ने अपने क्रांतिकारी उद्बोधन में कहीं।

इस अवसर पर संत श्री ने गौ रक्षा एवं गौ सेवा के लिए शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम से चंद्रशेखर आजाद नगर में गौभक्तों से गौशाला निर्माण की बात कही। संत श्री ने कहा गौशाला के लिए अपनी ओर से भी वे आवश्यक सहयोग करेंगे।

इससे पूर्व नगर में गौ यात्रा में संतश्री सहित गौभक्तों ने गौ माता के बचाने के संदेश देते हुवे नगर पंचायत से नया बाजार,स्मृति मंदिर मार्ग,सोनी मोहल्ला सहित मुख्य बाजार में भ्रमण करते हुवे कालिका माता मंदिर पर कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान संत श्री ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के स्मृति मंदिर पर पहुंचकर आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर आजाद को नमन किया। आयोजन में नगर सहित अलीराजपुर से बड़ी संख्या में गौ कथा सुनने के लिए गौभक्त सम्मिलित हुए।

आयोजन को लेकर पूर्व से की गई तैयारी के तहत यात्रा में आएं संतों का स्वागत नगर की ओर से पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, वरिष्ठ हरिश त्रिवेदी, मनीष शुक्ला,नितिन शाह, आनंद शाह, हेमेंद्र गुप्ता,बंटी भंवर, अमरसिंह अखाडि़या, सुमित त्रिवेदी आदि ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!