दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, दिनांक 04 जून 2025 को पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु e-HRMS (Electronic Human Resource Management System) से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कलेक्टर कार्यालय अलीराजपुर के ऑडिटोरियम में किया गया।
प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य-पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना, सेवा अभिलेखों का डिजिटलीकरण करना, सेवा से संबंधित प्रक्रियाओं (जैसे– पदस्थापन, वेतन, अवकाश, पदोन्नति, प्रशस्ति, अनुशासनात्मक कार्रवाई आदि) को पारदर्शी, सहज एवं समयबद्ध बनाना था।प्रशिक्षण के दौरान पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से e-HRMS प्रणाली की मूल अवधारणा, तकनीकी कार्यप्रणाली, डेटा प्रविष्टि की विधि, सेवा पुस्तिका के रख-रखाव एवं इसके प्रभावी उपयोग की विधियाँ समझाई गईं।
उक्त प्रशिक्षण डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री वीनित विश्वकर्मा, सहायक मैनेजर श्री मुकेश डावर एवं उनकी तकनीकी टीम द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जिज्ञासा समाधान किया गया।
e-HRMS (Electronic Human Resource Management System) डिजिटल परिवर्तनको गति प्रदान करने के साथ-साथ विभागीय कार्यों की दक्षता एवं पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।