Homeझाबुआखवासासत्य साँई कॉन्वेंट स्कूल मना रहा अपना रजत जयंती वर्ष ...

सत्य साँई कॉन्वेंट स्कूल मना रहा अपना रजत जयंती वर्ष विद्यालय मे कल मनाया का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

सत्य साँई कॉन्वेंट स्कूल मना रहा अपना रजत जयंती वर्ष

 

विद्यालय मे कल मनाया का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

 

 

 

खवासा। वर्ष 2000 में खवासा में स्कूल की नींव रखने वाले थांदला के राजेश व्यास ने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को उच्च करने हेतु सत्य साँई कॉन्वेंट स्कूल के नाम से विद्यालय खोला था,शुरुआती दौर में हुई चुनोती से लड़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में दिन रात मेहनत करते हुए क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है,जिसके लिए पूरे स्टाफ की सहभागिता रही,सत्य साँई कॉन्वेन्ट स्कूल वैसे किसी परिचय का मोहताज नही है क्योकी क्षेत्र में शिक्षा के जो आयाम स्थापित किये है वो किसी से छुपे नही है,उक्त संस्था ने हर बार अपने विश्वास का दावा उच्च परिणाम के द्वारा क्षेत्रवासियों को दिया है,संस्था के कई छात्र और छात्राओ ने जिले के रेंकिंग में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहकर संस्था के साथ साथ क्षेत्र सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

 

 

रजत जयंती वर्ष को लेकर संस्था खुश,क्षेत्रवासीयो का दिया धन्यवाद

 

 

सत्य साँई कॉन्वेन्ट स्कूल आज अपना रजत जयंती वर्ष मनाने जा रहा है जिसको लेकर पूरा स्टाफ तो खुशी मना रहा है साथ ही संस्था में पड़ने वाले विद्यार्थी भी खुश होते दिखाई दे रहे है,रजत जयंती को लेकर संस्था द्वारा वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है,वैसे तो प्रत्येक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया जाता है पर सत्य साँई कॉन्वेन्ट स्कूल के लिये ये वार्षिक उत्सव किसी उत्साह से कम नही है।

 

 

“रजत जयंती वर्ष” पर संस्था संचालक ने क्षेत्रवासियों से ये कहा

 

सत्य साँई कॉन्वेंट स्कूल के रजत जयंती वर्ष पर संस्था के संचालक राजेश व्यास द्वारा क्षेत्र वासियो को बधाई औऱ धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था के 25वे वर्ष में प्रवेश क्षेत्र वासियो के कारण ही हुआ है,संस्था में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अथक प्रयासों के चलते ही परिवार जनों का संस्था के प्रति विश्वास बढ़ता गया ओर हम संस्था के स्टाफ के साथ मेहनत करते गए,वही संस्था के संचालक राजेश व्यास ने कहा कि इन 25वर्षों में जो सहयोग क्षेत्र वासियो का मिला वो मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत थी क्षेत्रवासियों का संस्था के ऊपर लगातर विश्वास के चलते ही आज संस्था का विद्यार्थी जिले में अच्छे स्थान पर पहुँचता है,संचालक राजेश व्यास ने अपने स्टाफ परिवार को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि में अकेला कुछ भी नही कर सकता हु विद्यार्थियों के अच्छे परिणाम के लिए पूरा स्टाफ साल भर मेहनत करता है तभी जाकर संस्था के विद्यार्थी अच्छे परिणाम लाता है,संस्था संचालक राजेश व्यास ने कहा कि रजत जयंती वर्ष पर संस्था द्वारा पुराने शिक्षक औऱ विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के माध्यम से निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है,संस्था संचालक राजेश व्यास औऱ स्टाफ द्वारा क्षेत्रवासियों को पुनः धन्यवाद देते हुए भविष्य में आपके विश्वास पर औऱ खरा उतरने की कोशिश करेगे इसी के साथ आपका पुनः धन्यवाद…आभार।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!