दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर के शासकीय उत्कृष्ट उमावि में अध्ययनरत आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक के छात्र-छात्राओं को वार्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत् तकनीकी की बारिकियां जानने के लिये जिला मुख्यालय पर आईटीआई एवं पोलीटेक्निक संस्थान का एक दिवसीय भ्रमण करवाया गया।

भ्रमण के दौरान आईटीआई पोलीटेक्निकल के प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा बच्चों को तकनीकी जानकारी देते हुवे बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिये। भ्रमण कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के वीटी शिक्षक राधेश्याम बिरला व चेतन चौहान के साथ विद्यालय के शिक्षक राजू भिंडे उपस्थित थे।