Homeधारसरदारपुरलाडली बहना योजना में लक्ष्य प्राप्ति का सर्वे बिना पंजीयन बंद कर...

लाडली बहना योजना में लक्ष्य प्राप्ति का सर्वे बिना पंजीयन बंद कर दिया 15 माह से बंद पंजीयन प्रारंभ करने की कोई योजना नहीं

सरदारपुर:- प्रदेश मे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 15‌ माह से नया पंजीयन नहीं किया जा रहा है। नवीन पंजीयन अभी प्रारंभ नहीं किया गया है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मध्यप्रदेेश विधानसभा मे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के उत्तर में दी। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पूछा था कि 15 माह से सतत प्रकृति की इस योजना में पंजीयन क्यों बंद किया गया। जबकि सतत प्रकृत्ति की लाडली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, पोषण आहार, मध्यान भोजन, वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजनाओं में पात्रता अनुसार निरंतर लाभ दिया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री ने स्वीकार किया की लाडली बहना योजना को छोड़कर सतत प्रकृत्ति की सभी योजनाओं में पात्रता अनुसार लाभ दिया जा रहा है। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि योजना प्रारंभ करते समय राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (2020-21) का उल्लेख करते हुए लिखा था कि प्रदेश में 23ः महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स कम है, 15 से 40 वर्ष की महिलाओं में एनीमिया का स्तर 54.7ः है, श्रम में महिलाओं की भागीदारी कम है, तथा महिलाओं के आर्थिक, स्वालंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णय में उनकी सुदृढ़ भूमिका करने हेतु यह योजना प्रारंभ की गई है। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पूछा कि इस योजना में नया पंजीयन क्या इसलिए बंद किया गया कि उपर्युक्त सारे लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि उल्लेख बिंदुओं के सापेक्ष कोई सर्वे नहीं कराया गया है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!